Showing posts with label परिचय. Show all posts
Showing posts with label परिचय. Show all posts

Tuesday, September 23, 2008

परिचय

आदरणीय बुधराम यादव जी , छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कवि, गीतकार के चरणों में मेरा प्रणाम पहुंचें. मेरे अनेक बार और प्रकार निवेदन, आग्रह के पश्चात् उन्होंने अपने जीवन परिचय का संक्षिप्त नोट ब्लॉग " मनोरथ " के लिए प्रेषित किया. इससे पूर्व मैं उनकी रचनाओं का श्रद्धा पूर्वक पोस्ट-प्रकाशन करता रहा हूँ. इस संक्षिप्त जीवन परिचय से भी मन नहीं अघाया है. उनके व्यक्तिशः विचारों के साथ उनकी रचनाओं का प्रकाशन मेरी हार्दिक इच्छा है, देखें कब तक प्रतीक्षा करना होगा...! उनके रचनाओं का रसास्वादन तो निरंतर रहे यह मेरा अविरत प्रयास रहेगा. अभी यह पढ़े और आनंद लें.

::::::परिचय ::::::

नाम - बुधराम यादव
पिता - श्री भोंदू राम यादव
जन्मतिथि - ग्राम खैरवार खुर्द तहसील लोरमी , जिला मुख्यालय बिलासपुर से 80 किलोमीटर दूर।
शैक्षणिक योग्यता -सिविल अभियांत्रिकी में पत्रोपाधि अभियंता।
साहित्यिक अभिरुचि - छत्तीसगढ़ और हिन्दी में गीत, कविता, लेख
साहित्यिक गतिविधियाँ - वर्ष 1964 में उच्चतर माध्यमिक शिक्षा का विद्यार्थी था तब से छात्तिस्गार्ही एवम हिन्दी में गीत एवम कविता लेखन में गहन अभिरुचि हो चुकी थी संयोग से विविध काव्य संग्रहों, पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रही । साथ ही अनेक मंचों तथा आकाशवाणी के माध्यम से प्रसारण के अवसर भी उपलब्ध होते रहे .
समाज के एक सजग प्रहरी की तरह हिन्दी एवम छत्तीसगढ़ की रचनाओं के माध्यम से अलख जाने की मंशा संजोये सामाजिक जीवन के श्रेष्ठ मूल्यों के संरक्षण, लोक संस्कृति, लोक मर्यादा और आंचलिक एवम राष्ट्रीय सदभावनाओं के संवर्धन की कामनाओं को अपनी नियति से जोड़े रखने का सतत अभिलाषी रहा। आपसी स्नेह, सामाजिक समरसता के प्रबल समर्थन में कई संदेश जन रचनाओं का सार्थक सृजन हो सका है ।
संभवतः इन्हीं वजह से इस अदने से रचनाकार को कई साहित्य एवम कला से जुडे संस्थाओं ने अपना स्नेह और सम्मान से नवाजा है ::-
१। तांदुला तरंग कला समिति बालोद, जिला दुर्ग
२। पैरी साहित्य समिति गरियाबंद , जिला रायपुर
३। हिन्दी साहित्य समिति मुंगेली , जिला बिलासपुर
४। समन्वय साहित्य परिवार , बिलासपुर
५। प्रांतीय यादव महासभा जिला इकाई बिलासपुर
६। बिलासा कला मंच बिलासपुर "साहित्य सम्मान"

सम्प्रति - सेवानिवृत्त उप अभियंता, जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन, अध्यक्ष प्रांतीय छात्तिस्गार्ही साहित्य समिति की जिला इकाई बिलासपुर , अध्यक्ष चंदेला नगर विकास समिति बिलासपुर
वर्तमान पता - एम.आई.जी. -ए/8 चंदेला नगर, रिंग रोड क्र 2 बिलासपुर मोबाइल नंबर-09755141676